Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
18-Aug-2020 11:27 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भले ही पॉलिटिकली एक्टिव नहीं हो लेकिन ट्विटर के जरिए वह लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। लालू यादव नीतीश कुमार के ड्युल कैरेक्टर के बारे में जानकारी साझा की है। लालू के ट्विटर हैंडल से एक नया कार्टून पोस्ट किया गया है जो नीतीश कुमार के ड्युल कैरेक्टर को दिखा रहा है।
दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्विटर हैंडल करते के कार्टून ट्वीट करते हुए लिखा है.. नीतीश को खुद नहीं मालूम कहाँ-कहाँ, कब-कब, क्यों, कैसे और किसलिए पलटियाँ मारी है?
लालू यादव के कार्टून वाले ट्वीट में नीतीश कुमार की 2 तस्वीरें दिखाई गई हैं। एक तस्वीर में नीतीश कुमार बीजेपी के साथ नहीं जाने और मिट्टी में मिल जाने की बात करते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में नीतीश यह कह रहे हैं कि कितनी बार मिट्टी में मिलाओगे, अपनी अंतरात्मा और डीएनए को नहीं पहचानते। पीछे खड़े सुशील मोदी ताल ठोक रहे हैं।
दरअसल लालू यादव के बेटे और तेजस्वी यादव ने श्याम रजक के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नीतीश कुमार के उस बयान की याद दिलाई थी जिसमें उन्होंने बीजेपी के साथ नहीं जाने और मिट्टी में मिल जाने की बात कही थी। तेजस्वी ने कहा था कि वह जल्द ही नीतीश कुमार का यह पुराना बयान वाला वीडियो जनता को दिखाएंगे। अब लालू यादव ने तेजस्वी के उसी बयान के बाद यह कार्टून वाला अटैक नीतीश पर बोला है।