ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / टिकट की उम्मीद लेकर लालू दरबार पहुचंने वाले जान लें, रांची पहुंचते हीं...

टिकट की उम्मीद लेकर लालू दरबार पहुचंने वाले जान लें, रांची पहुंचते हीं हो जाएगा भारी फेरा

02-Sep-2020 02:48 PM

PATNA: बिहार में चुनावी मौसम चल रहा है। कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर हीं होंगे। कोरोना के भीषण संकट ने राजनीतिक दलों और दावेदारों का बड़ा वक्त बर्बाद कर दिया है। ऐसे में अब बैचेनी साफ दिख रही है। राजनीतिक दलों में सारे पेंच जल्द से जल्द सुलझा लेने की बेचैनी है तो विधायिकी की चाह रखने वाले लोग अपना टिकट कंफर्म कराने को बैचेन है।

 महागठबंधन में चाहे वो सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो या फिर आरजेडी कोटे की सीटों पर उम्मीदवारों का चयन करना हो लालू यादव को बहुत कुछ तय करना है। ऐसे में एक दिलचस्प खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है। टिकट चाह लेकर रांची पहुंचने वाले दावेदार हों या फिर सीटों का पेंच सुलझाने की उम्मीद लेकर लालू दरबार में पहुंचने वाले आरजेडी के सहयोगी दलों के नेता हों अब रांची पहुंचते हीं वे बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे। 

दरअसल दूसरे राज्य से अगर कोई भी व्यक्ति बिना इजाजत लालू से मिलने पहुंचता है तो उसे जिला प्रशासन चैदह दिनों के लिए क्वेरेंटाइन करा देगा। आपको बता दें कि चाहे 2019 के लोकसभा चुनाव में भी महागठबंधन और आरजेडी से जुड़े सारे अहम फैसले लालू की मंजूरी से हीं हुए थे और लगातार आरजेडी और महागठबंधन के नेता लालू दरबार में हाजिरी लगाते रहे थे। अब विधानसभा चुनाव से पहले भी लालू दरबार में हाजिरी लगनी शुरू हो गयी है। आज कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह लालू यादव से मिलने पहुंचे थे।