Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
02-Sep-2020 01:47 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीटों की खींचतान में उलझे महागठबंधन के सहयोगी दलों में सीट बंटवारे को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस बार ज्यादा सीटों की उम्मीद पाले कांग्रेस की बेचैनी ज्यादी बढ़ी हुई है। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह आज लालू दरबार में हाजिरी लगाने रांची पहुंच गये हैं। माना जा रहा है कि लालू से सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हो सकती है।
अखिलेश सिंह कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भी हैं इसलिए अखिलेश और लालू के बीच की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। हांलाकि अभी अखिलेश सिंह की मुलाकात लालू से नहीं हो पायी है। बहरहाल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू दरबार में हाजिरी लगनी शुरू हो गयी है। लोकसभा चुनाव हो, झारखंड विधानसभा चुनाव हो लालू बहुत कुछ तय करते रहे हैं। अब विधानसभा चुनाव से पहले यह तय माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी और महागठबंधन से जुड़े सारे अहम फैसले लालू हीं लेंगे।
सीट बंटवारे में देरी से बैचैन रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी कहा था कि उनकी बात लालू यादव से हो गयी है जाहिर है चाहे कांग्रेस हो, रालोसपा हो सबकी उम्मीदें अब लालू पर टिकी है। हांलाकि अखिलेश सिंह अगर लालू से मुलाकात की चाहत लेकर रांची पहुंचे है तो यह कयास भी लगाये जा रहे हैं कि अखिलेश सिंह अपने बेटे आकाश सिंह को सेट करना चाहते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आकाश सिंह रालोसपा के टिकट पर मोतिहारी सीट से चुनाव लड़े थे।