ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / ‘दूल्हा मान ही लिया तो शादी भी कर लें.. मंडप जल जाएगा.., लालू...

‘दूल्हा मान ही लिया तो शादी भी कर लें.. मंडप जल जाएगा.., लालू और राहुल की मुलाकात पर BJP का तंज

05-Aug-2023 02:18 PM

By First Bihar

PATNA: मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार की रात राहुल गांधी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से दिल्ली में मुलाकात की थी। लालू से राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर बड़ा हमला बोला है। 


पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से जब एयरपोर्ट पर मीडिया ने लालू और राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि लालू जब राहुल गांधी को दूल्हा मानते हैं तो शादी कर लें, मंडप तो ऐसे ही जल जाएगा।


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा पर अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़ें या कूलपुर से उनका जमानत जब्त होना तय है। नीतीश कुमार जहां से चुनाव लड़ेंगे वहां से उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जो जात का नहीं हो सका वह जमात का कभी नहीं हो सकता।