Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
12-Sep-2022 07:01 PM
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से लेकर दिल्ली तक दर्जनों बार ये कह चुके हैं कि वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। लेकिन बिहार में नीतीश के साथ सरकार में शामिल RJD ने कहा कि नीतीश ही प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बोले-लालू जी ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मान लिया है।
लालू जी जिसे चाहते हैं वह प्रधानमंत्री पद का दावेदार बन जाता है। ऐसा दो-दो बार हुआ है जब लालू जी ने जिसे चाहा वह देश का प्रधानमंत्री बन जाता है। जगदानंद सिंह ने ये भी कहा कि बिहार में समाजवादियों के बड़े हिस्से के नेता तेजस्वी यादव हैं, नीतीश कुमार छोटे हिस्से के नेता हैं।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज मीडिया से बात की. सवाल पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं. जगदानंद सिंह बोले “बिहार की ओर से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश शुरू हो गयी है. लालू जी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बना दिया है. ऐसा दो बार हो चुका है कि लालू जी ने जिसे कहा वह प्रधानमंत्री बन गया, हो सकता है कि नीतीश ऐसे तीसरे नेता हों.”
नीतीश छोटे नेता
जगदानंद सिंह ने कहा-बिहार में जो समाजवादी विचारधारा की पार्टियां है उसके एक छोटे से हिस्से के नेता नीतीश कुमार हैं और बडे हिस्से के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव हैं. ऐसे तमाम समाजवादियों ने मान लिया है कि हमारी तरफ से नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं. अब इसमें कोई किसी तरह की बहस की गुंजाइश नहीं है।
जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश भले ही समाजवादियों के छोटे हिस्से के नेता हों लेकिन मौजूदा समय में सक्रिय समाजवादी नेताओं में सबसे सीनियर हैं. शरद यादव जी की उम्र ज्यादा हो गयी है, लालू जी कई परेशानियों से घिरे हैं, मुलायम सिंह यादव राजनीति से लगभग रिटायर हो चुके हैं. ऐसे में नीतीश कुमार उन समाजवादियों में सबसे सीनियर हैं जो अभी राजनीति में सक्रिय हैं।
तेजस्वी सीएम बनेंगे
मीडिया ने सवाल पूछा कि जीतन राम मांझी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री और तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बन जाना चाहिये. जगदानंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की बात से सब लोग सहमत हैं लेकिन इसके लिए समय का इंतजार करना होगा।