Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
31-Aug-2021 08:29 PM
PATNA: जेल से रिहा होने के बावजूद दिल्ली में रह रहे लालू प्रसाद यादव की अब जल्द ही बिहार में एंट्री होगी. लालू के पटना आगमन की तैयारी हो रही है. तेजस्वी यादव ने लालू यादव के जल्द ही पटना आने की पुष्टि कर दी है.
लालू को लाने की तैयारी
दिल्ली से आज पटना पहुंचे तेजस्वी प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा “लालू जी की तबीयत पहले से ठीक है. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है धीरे-धीरे. आप लोगों ने देखा ही होगा कि कल जन्माष्टमी था. दिल्ली में हमारी जो बहन रहती है उनके यहां मनाया गया था तो वहां लालू जी गये थे. मुझे लगता है कि वे जल्द से जल्द बिहार आ जायेंगे.”
लालू यादव के नजदीकी लोग भी बता रहे हैं कि उनके पटना आने की तैयारी की जा रही है. दरअसल परिवार से लेकर पार्टी की स्थिति ऐसी बन गयी है जिससे कि लालू यादव के दिल्ली में रहने से नुकसान हो रहा है. वहीं उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार है. एक सप्ताह पहले दिल्ली एम्स में हुई जांच में उनकी रिपोर्ट पहले से काफी सही आयी है. ऐसे में डॉक्टरों से एक बार और मुलाकात के बाद लालू यादव पटना आने का दिन तय कर सकते हैं.
लालू यादव से जुडे लोग बता रहे हैं कि परिवार के भीतर छिड़े विवाद से वे खासे चिंतित हैं. तेजप्रताप यादव के बयानों से लालू परेशान हैं. उन्हें लग रहा है कि इससे पार्टी का काफी नुकसान हो रहा है. परेशानी की बात ये है कि तेजप्रताप यादव को लालू के अलावा परिवार का कोई दूसरा सदस्य हैंडल नहीं कर सकता. लिहाजा लालू यादव किसी सूरत में जल्द से जल्द पटना पहुंचना चाहते हैं.
उधर बिहार में सत्तारूढ गठबंधन में हर रोज हो रहे घटनाक्रम पर भी लालू की पैनी नजर है. वे समझ रहे हैं कि बीजेपी और नीतीश के बीच शीतयुद्ध चरम पर है. लिहाजा इसका फायदा उठाना जरूरी है. राजद में लालू के अलावा कोई दूसरा नेता इस मैनेजमेंट का माहिर नहीं है.