ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

लालू से मुलाकात के बाद डी.राजा ने की मीडिया से बातचीत, कहा-कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों की करेंगे घोषणा

लालू से मुलाकात के बाद डी.राजा ने की मीडिया से बातचीत, कहा-कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों की करेंगे घोषणा

21-Mar-2024 06:06 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। लोग राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच रहे हैं। लालू यादव की तरफ से कुछ लोगों को फोन करके राबड़ी आवास बुलाया गया। जिसमें श्रवण कुशवाहा और अभय कुशवाहा को भी राबड़ी आवास पर सिंबल लेने के लिए बुलाया गया। श्रवण कुशवाहा को नवादा और अभय कुशवाहा को औरंगाबाद से टिकट दिया गया है। 


इन दोनों नेताओं को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपने हाथों से सिंबल भी सौंपा। वही इस दौरान सीट के बंटवारे को लेकर सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा भी राबड़ी आवास पहुंचे। जहां डी राजा ने लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक यह मुलाकात हुई। राबड़ी आवास से बाहर निकलने के बाद डी राजा ने बताया कि लालू यादव से सीट शेयरिंग पर अच्छी बातें हुईं है। लेफ्ट अपने उम्मीदवारों की घोषणा कल करेगी। 22 मार्च को डी. राजा खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सीटों के बारे में मीडिया को जानकारी देंगे।  


महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही लालू ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं और उनको पार्टी का सिंबल सौंप रहे हैं। कांग्रेस और वामदल सीटों का फॉर्मूला तय होने का इंतजार ही कर रहे थे कि लालू प्रसाद ने गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए और उनको पार्टी का सिंबल भी सौंप दिया। आरजेडी ने गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुशवाहा, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा और जमुई सीट से अर्चना रविदास को अपना उम्मीदवार बनाया है।


इस बात की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह दिल्ली से आनन-फानन में पटना पहुंचे और राबड़ी आवास जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात की। लालू से मुलाकात के बाद अखिलेश सिंह मायूस होकर राबड़ी आवास से बाहर निकल गए। अखिलेश सिंह के जाने बाद अब सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा राबड़ी आवास पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि सीट बंटवारे को लेकर डी.राजा लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव से मिलने के लिए पहुंच गये। एक घंटे तक उनकी लालू से बातचीत हुई। डी राजा ने कहा कि लालू यादव से सीट शेयरिंग पर अच्छी बातें हुईं है। लेफ्ट अपने उम्मीदवारों की घोषणा कल करेगी। 22 मार्च को डी. राजा खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सीटों के बारे में मीडिया को जानकारी देंगे।  


19 अप्रैल को पहले चरण में बिहार की जिन चार लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है उन चारों ही सीटों पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं और सभी को पार्टी का सिंबल भी दे दिया है। इसके बावजूद आरजेडी की तरफ से आधिकारिक तौर पर किसी भी उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया गया है लेकिन उम्मीदवार बारी-बारी से राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और चुनाव ल़ड़ने के लिए पार्टी का सिंबल लेकर लौट रहे हैं। इधर, कांग्रेस और वामदल लालू-तेजस्वी का मुंह ताक रहे हैं और चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद दोनों को जितनी सीटें देंगे उतनी सीटों पर ही उन्हें संतोष करना होगा।