ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / लालू से मिले तेजस्वी, महागठबंधन की रैली में ONLINE जुड़ेंगे राजद सुप्रीमो

लालू से मिले तेजस्वी, महागठबंधन की रैली में ONLINE जुड़ेंगे राजद सुप्रीमो

13-Feb-2023 06:43 PM

By First Bihar

DELHI:बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। बता दें कि सिंगापुर से दिल्ली लौटने के दौरान तेजस्वी यादव उन्हें रिसिव करने नहीं पहुंचे थे। उस वक्त तेजस्वी यादव पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची गये हुए थे। रांची में कार्यक्रम के समापन के बाद वे रांची से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गये। 


दिल्ली में बड़ी बहन मीसा भारती के आवास पर गये जहां उन्होंने पिता लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान महागठबंधन की रैली को लेकर चर्चा हुई। बताया जाता है कि 25 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की प्रस्तावित रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जुड़ेंगे।


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन यह रैली करने जा रही है। इस रैली की तैयारी शुरू की जा चुकी है। महागठबंधन की यह रैली पूर्णिया के उसी रंगभूमि मैदान में होगी जहां पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा की थी। महागठबंधन की इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगे।