ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / लालू पर संकट के बादल: चारा घोटाला मामले में 15 फरवरी को आएगा...

लालू पर संकट के बादल: चारा घोटाला मामले में 15 फरवरी को आएगा फैसला

29-Jan-2022 05:41 PM

DESK: इस वक्त चारा घोटाला मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में शनिवार को बहस पूरी हो गई हैं। CBI की विशेष न्यायालय अब इस मामले में 15 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगी। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 110 आरोपियों पर 15 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा। 


डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव समेत 110 आरोपियों पर आज सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में बहस पूरी हुई। डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में अब 15 फरवरी को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। 139 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा यह मामला है। चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) में अगले महीने 15 फरवरी को फैसला आएगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत 110 लोग इस मामले में आरोपी हैं। ऐसे में लालू प्रसाद समेत इन सबकी भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लालू प्रसाद को एक बार फिर जेल जाना पड़ सकता है। डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब इस मामले में 15 फरवरी को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि इस मामले के आरोपियों में लालू प्रसाद यादव, ध्रुव भगत, जगदीश शर्मा, डॉ.आर.के.शर्मा, 5 IAS, 30 वेटनरी डॉक्टर, 6 एकाउंटेंट और 56 आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।


बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) में बीते शुक्रवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में सुनवाई होनी थी लेकिन इस दौरान एक आरोपी की ओर से कहा गया था कि उनकी माता का निधन हो गया है इस कारण उन्हें एक दिन का समय दिया जाए। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 29 जनवरी निर्धारित की थी। आज इस मामले पर बहस पूरी की गयी। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब कोर्ट 15 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगी।