LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
07-Mar-2023 08:12 PM
By First Bihar
DESK: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती से सीबीआई ने घंटो पूछताछ की। 6 मार्च को राबड़ी देवी से सीबीाई ने करीब पांच घंटे पूछताछ की थी और आज दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर पहुंची सीबीआई की टीम ने करीब चार घंटे तक एक नहीं बल्कि दो बार लालू प्रसाद यादव और मीसा भारती से पूछताछ की।
सीबीआई की इस कार्रवाई से राजद कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बार-बार आने से अच्छा है कि सीबीआई राबड़ी आवास में ही अपना दफ्तर खोल ले। लालू परिवार के समर्थन में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी उतर आई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि जो विपक्षी नेता भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ED-CBI के जरिये प्रताड़ित किया जा रहा है। आज राबड़ी देवी जी को परेशान किया जा रहा है। @laluprasadrjd जी व उनके परिवार को वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है, क्योंकि वे झुके नहीं। भाजपा विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।
दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सोमवार को सीबीआई की टीम ने सोमवार को करीब पांच घंटों तक पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इसके बाद सीबीआई की टीम मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पहुंची थी। जहां करीब दो घंटे तक टीम ने लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ की। इस दौरान मीसा भारती के आवास के बाहर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया था। करीब दो घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई। लेकिन फिर दोबारा पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम पहुंच गयी करीब दो घंटे और पूछताछ के बाद टीम वहां से लौट गयी। इससे पहले 6 मार्च को राबड़ी देवी से सीबीआई ने पूछताछ की थी।