LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
11-Mar-2023 07:09 PM
By First Bihar
DELHI: लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों के 24 ठिकानों पर छापेमारी के बाद ईडी ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं. इन तस्वीरों में लालू परिवार के ठिकानों से बरामद हुई नोटों की गड्डियों के साथ साथ सोने की बिस्किट और गहने जेवरात हैं. इन तस्वीरों को देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे।
बता दें कि ईडी ने दावा किया है कि उसकी छापेमारी में 600 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ है. ईडी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी की गयी थी. जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में दिल्ली एनसीआर, पटना, मुंबई और रांची में 24 जगहों पर छापा मारा गया था. इन जगहों पर तलाशी में 1 करोड़ रुपये की बिना हिसाब-किताब की नकदी, 1900 अमेरिकी डॉलर सहित दूसरी विदेशी मुद्रा, 540 ग्राम सोने की ईंट, और डेढ़ किलोग्राम से ज्यादा सोने के आभूषण बरामद किये गये।
सोना के आभूषण की कीमत लगभग सवा करोड़ रूपये है. इसके साथ ही कई संपत्तियों के दस्तावेज, बिक्री किये गये संपत्ति के कागजात और दूसरे आपत्तिजनक दस्तावेजों की बरामदगी हुई. ईडी ने कहा है कि लालू परिवार ने अपने और बेनामी लोगों के नाम पर बड़े पैमाने पर जमीन और दूसरे सामान की खरीद की है. इन सबों के दस्तावेज मिले हैं।
ईडी ने संपत्ति जब्ती की कुछ तस्वीरें भी जारी की है। इनमें से एक तस्वीर में एक ब्रीफकेस में ठूंस कर रखी गयी नोटों की गड्डियां दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में सोने के सिक्के, ईंट और बिस्किट है. इसमें चार सोने का सिक्का है, तीन सोने की बिस्किट और एक सोने की ईंट है. ईडी ने कहा है कि उसने सवा करोड़ रूपये के गहने जेवरात भी बरामद किये हैं. उसकी भी एक तस्वीर ईडी द्वारा जारी की गयी है।


