ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

लालू यादव पहुंचे राजद कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लालू यादव पहुंचे राजद कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

14-Sep-2022 03:34 PM

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जो सियासी गलियारे से जुड़ी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज काफी दिनों के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे। राष्ट्रीय जनता दल पार्टी कार्यालय में पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने नेता को देख कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए। इस दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुलबारी सिद्दीकी सहित राजद के कई वरीय नेता भी मौजूद थे। 


राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने आज ही सभी राज्य ईकाईयों के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्रम को अधिसूचित की। पार्टी के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने जानकारी देते हुए कहा कि 16 सितम्बर को जिला स्तर तक सभी ईकाईयों का चुनाव संपन्न हो जाएगा। इसके बाद 17 सितम्बर को सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में राज्य परिषद के सदस्यों की लिस्ट का तदर्थ प्रकाशन कर दिया जायेगा।


चितरंजन गगन ने बताया कि 18 सितम्बर को सदस्यता से जुड़े आपत्ति प्राप्त की जायेगी और उसी दिन उसका निराकरण कर राज्य परिषद के सदस्यों की सूची का अन्तिम प्रकाशन कर दिया जायेगा। 19 सितम्बर को 10.00 बजे से 2.00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा और उसी दिन नामांकन पत्र की जांच कर वैद्य पाये गये उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 20 सितम्बर को 10.00 बजे से 1.00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन 2.00 बजे उम्मीदवारों की अन्तिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।


21 सितम्बर 2022 को राजद के नवनिर्वाचित राज्य परिषद की बैठक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में होगी और जरुरत पड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए 3 बजे तक मतदान कार्य होंगे और 3.00 बजे से 5.00 तक काउंटिंग होगी और रिजल्ट जारी किए जाएंगे।