Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
18-Sep-2022 07:00 PM
PATNA: सुपौल के वीरपुर में 4 युवकों की संदिग्ध मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना से गुस्साएं लोगों ने डीएसपी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस पर पथराव कर हमला बोला। लोगों के आक्रोश को देखते हुए शांत कराने की कोशिश की गयी। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वीरपुर की इस घटना को लेकर बीजेपी ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमला बोला है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।
मीडिया से बातचीत करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि सुपौल के वीरपुर में 4 लोगों की संदिग्ध मौत पर बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों का कहा है कि पुलिस हत्या को दुर्घटना बता रही हैं। जबकि यह मर्डर का मामला है। विजय सिन्हा ने सरकार और पुलिस से सच को उजागर किए जाने की बात कही। कहा कि यदि चारों युवकों की हत्या हुई है तो त्वरित कार्रवाई कीजिए। मृतकों ने जो फुलपैंट पहना है वो उल्टा है। जिससे कहीं ना कहीं यह लग रहा है कि सच को छिपानी की कोशिश की जा रही है। शासन आता और जाता रहता है लेकिन प्रशासन ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यो का निर्वहन करे। जब ईमानदारी से न्याय की बात होगी तब भला क्यों लोग विरोध में खड़े होंगे।
वहीं इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई हमेशा सहारा लेकर चलने वाले लोग रहे है। जिनकी अपने बलबुते सरकार बनाने की ताकत नहीं है। जो दूसरों के सहारे अपनी बैतरनी पार करने की जुगाड़ में लगे रहते है। जो अपने राज्य में अपनी ताकत से सरकार नहीं बना सके वो प्रधानमंत्री बनने का सपना कैसे साकार करेंगे। छोटे दिल के लोगों का सपना कभी साकार नहीं होगा। उनकों यह पता चल गया है कि बिहार में वे जहां से भी खड़े होंगे उनकी हार निश्चित है। इसलिए नीतीश कुमार बिहार से भयभीत है इसलिए यूपी में किस्मत आजमाने निकले है। बिहार अब अपने अपमान का बदला लेगा। इन दोनों भाइयों से चुनावी वोट के माध्यम से बदला लेगा। नीतीश कुमार को जाति के आगे कुछ नहीं नजर आता है। ये दोनों भाई तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।