ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / बिहार की सत्ता से नीतीश को बेदखल करने की मुहिम में जुटे लालू,...

बिहार की सत्ता से नीतीश को बेदखल करने की मुहिम में जुटे लालू, कहा- 'दो हजार बीस...हटाओ नीतीश'

04-Jan-2020 10:43 AM

PATNA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है. आरजेडी और जेडीयू के बीच पोस्टर वॉर तो चल ही रहा है, इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार की सत्ता से नीतीश कुमार को बेदखल करने की मुहिम में भी जुट गये हैं.


लालू प्रसाद यादव इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. पहले भूत पॉलिटिक्स को लेकर लालू ने नीतीश कुमार पर करारा वार किया तो अब नीतीश कुमार के खिलाफ उन्होंने नया ट्वीट किया है. लालू प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, दो हज़ार बीस, हटाओ नीतीश.


इससे पहले कांग्रेस की तरफ से भी पटना की सड़कों पर एक पोस्टर लगाया गया था, जिसमें लिखा गया था कि साल 2020..बात 2020, चुनावी साल नो टेस्ट मैच. कांग्रेस की ओर से जारी किये गये इस पोस्टर में यूपीए की सरकार को 20-20 क्रिकेट टीम के रूप में दिखाया गया था तो एनडीए की सरकार को टेस्ट मैच के रूप में दर्शाया गया था.