ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / news / लालू को सता रही अपने स्वास्थ्य की चिंता, रिम्स अधीक्षक को लेटर लिखकर...

लालू को सता रही अपने स्वास्थ्य की चिंता, रिम्स अधीक्षक को लेटर लिखकर मांगी हेल्थ की पूरी रिपोर्ट

08-Sep-2019 03:24 PM

By 13

DESK: रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव को अब अपने हेल्थ की चिंता हो रही है. लिहाजा लालू प्रसाद ने अपने स्वास्थ्य की पूरी रिपोर्ट जेल और रिम्स अधीक्षक से मांगी है. लालू प्रसाद ने पत्र लिखकर अपने हेल्थ की डिटेल रिपोर्ट मांगी है. https://youtu.be/xq3g2GwWGpw रिम्स अधीक्षक को लिखा लेटर रिम्स अधीक्षक को लिखे लेटर में लालू प्रसाद ने पूछा है कि, उन्हें कौन-कौन सी बीमारी है. उनकी बीमारी की पूरी लिस्ट उन्हें क्रमवार उपलब्ध करायी जाये. इसके साथ ही लालू ने यह भी पूछा कि उनकी किडनी कितनी फीसदी खराब हो गई है और कितना काम कर रही है. लालू प्रसाद ने अपने हेल्थ की डिटेल लिस्ट जल्द से जल्द मुहैया कराने का आग्रह किया है सता रही है स्वास्थ्य की चिंता काफी समय से बीमार चल रहे लालू प्रसाद को दरअसल अब अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है. जिसके बाद उन्होंने ये रिपोर्ट मांगी है. सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद की दोनों किडनी पिछले कुछ समय से अच्छी तरह से काम नहीं कर रही है. डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते पहले बताया था कि उनकी किडनी 37 फीसदी ही काम कर रही है. किडनी फेल्योर चौथे स्टेज के काफी करीब पहुंच गयी है, जिसने डॉक्टरों के साथ-साथ लालू की चिंता भी बढ़ा दी है. एंटीबॉयोटिक देना बंद किया गया लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ. डीके झा ने शनिवार को बताया कि ‘लालू प्रसाद की कमर के नीचे का घाव सूख गया है. फिलहाल उनको एंटीबॉयोटिक देना बंद कर दिया गया है. अब उम्मीद है कि किडनी का स्तर पहले से बेहतर होगा. वहीं शरीर में अभी भी संक्रमण का स्तर बरकरार है, लेकिन इसके लिए एंटीबॉयोटिक देने की जरूरत नहीं है.’ डायट चार्ट में चेंज लालू के हेल्थ के मद्देनजर उनके डायट चार्ट में भी बदलाव किया गया है. लालू की बीपी में वेरियेशन को देखते हुए डायट को थोड़ा चेंज किया गया है. सुबह के नाश्ते में अंडों की संख्या कम कर दी गयी है. चार अंडे की जगह अब दो ब्वॉयलड एग के सफेद भाग को ही खाने का निर्देश दिया गया है. इसे शनिवार से लागू भी कर दिया गया है.