Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह
22-Apr-2022 03:18 PM
PATNA : चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। गया से पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इफ्तार के मौके पर जो दूआ हमलोगों ने की थी वो कबूल हो गयी है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया है कानून में जमानत की भी व्यवस्था है। हमलोगों ने पहले ही बेल के लिए अपील की थी। जिस पर बहस भी हुई थी। हमारा पक्ष मजबूत था इसलिए जमानत दी गयी है। लालू प्रसाद जी को बेल मिलने से सब लोग खुश है। तेजस्वी ने कहा कि इफ्तार के मौके पर दुआ कबूल हुई है। लालू जी के लिए कई लोगों ने प्रार्थना की थी उनकी दुआएं कबूल हुई है।
गौरतलब है कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट ने चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत दे दी है। रांची हाईकोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू प्रसाद को जमानत दी है। लालू प्रसाद को डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में जमानत दी गई है। बता दें कि लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाले से जुड़े कई मामले चल रहे हैं। डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को सजा सुनाई गई थी इसके बाद से लालू यादव जेल में थे।
रांची हाई कोर्ट ने लालू यादव को आधी से ज्यादा सजा काट लेने के आधार पर जमानत दी है। लालू यादव के वकीलों की तरफ से उनकी सेहत का हवाला देते हुए रांची हाई कोर्ट में यह कहा गया था कि उनको जो सजा दी गई है उसकी आधी मियाद आरजेडी सुप्रीमो ने पूरी कर ली है। अब लालू यादव को जमानत मिलने के बाद रांची से लेकर पटना तक में खुशी की लहर दौड़ गई है। लालू यादव को जमानत देते हुए कोर्ट ने कई शर्ते भी रखी है हालांकि अभी जमानत के पूरे आदेश का इंतजार हो रहा है।
आज पटना में राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। लालू यादव को जमानत मिलने के बाद इफ्तार पार्टी का रंग खूब चढ़ने वाला है। अब लालू यादव को कोर्ट से फैसले की कॉपी मिलने के बाद जब जेल से बाहर आने की प्रक्रिया शुरू होगी। लालू यादव फिलहाल दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं।