ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार

BIHAR NEWS: लालू को भारत रत्न दिये जाने की मांग, पटना में लगाया गया पोस्टर

24-Oct-2024 04:50 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इस सबसे बड़े सम्मान से नवाजे जाने की मांग की जा रही है। आरजेडी कार्यालय के बाहर और पटना के चौक चौराहे पर पोस्टर लगाकर यह मांग की गयी है। 


राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग अब बिहार में उठने लगी है। लालू को कुछ लोग गरीबों का मसीहा कहकर पुकारते हैं तो वही अब उनके पार्टी के नेता उन्हें भगवान कहकर संबोधित कर रहे हैं। भारत सरकार से अपने आदरणीय नेता के लिए राजद नेता ने यह मांग की है। सामाजिक न्याय के नेता एवं बिहार के आवाज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्रीलालू प्रसाद यादव जी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की गयी है। 


आरजेडी अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव रंजीत रजक कहना है कि दबे कुचले के आवाजों को बुलंद करने का काम हमारे नेता लालू प्रसाद किया हैं। पहले संविधान होने के बाद भी हक हकदार की बात नहीं कर सकते थे लेकिन हमारे भगवान लालू प्रसाद यादव वैसे वंचित समाज को उठाने का काम किये हैं। राजद नेता ने कहा कि पहले सरकारी कार्यालय में कोई काम कर्मचारी नहीं करता था तब लोग कहते थे कि जाकर लालू जी को बताते हैं उन्ही से शिकायत करते हैं। लालू का नाम सुनते ही कर्मचारी तुरंत काम करता था लेकिन आज फिर पहले वाली स्थिति उत्पन्न हो गयी है आज सरकारी कार्यालयों में लोगों का काम नहीं होता है।