BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
30-Jan-2024 09:35 PM
By First Bihar
PATNA: जमीन के बदले नौकरी मामले में जिस वक्त तेजस्वी यादव से ईडी की टीम पूछताछ कर रही थी तभी उनके मामा सुभाष यादव के घर पर पुलिस डुगडुगी बताते पहुंच गयी। जिसके बाद में ही पुलिस ने सुभाष के घर पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार लगा दिया। इस इश्तेहार में साफ लिखा हुआ है कि यदि सुभाष ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है। मंगलवार को उनके घर पर कुर्की जब्ती का नोटिस चिपकाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव के मामा सुभाष यादव को रंगदारी और अपहरण मामले में फरार घोषित किया गया है।
बिहार में महागठबंधन की सरकार खत्म हो गयी है। राजद से अलग होकर नीतीश ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया जिसके बाद बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया। दो दिन पहले ही बिहार में एनडीए की नई सरकार बनी है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बने है। मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी सीएम के साथ 6 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ भी ले ली।
बिहार में एनडीए की नई सरकार के बने अभी दो दिन ही हुए थे कि उधर लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गयी। एनडीए की नई सरकार बनने के बाद लालू को ईडी दफ्तर में पुछताछ के लिए बुलाया गया जहां 10 घंटे तक उनसे पूछताछ की गयी। वही आज दूसरे दिन उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया तेजस्वी से 8 घंटे पूछताछ हुई। जब तेजस्वी से पूछताछ ईडी कर रही थी तभी उनके मामा सुभाष यादव के घर पुलिस की टीम पहुंच गयी। डुगडुगी बजाते हुए पहुंची पुलिस ने सुभाष यादव के घर पर कुर्की जब्ती का नोटिस लगा दिया। पटना के कौटिल्य नगर स्थित विधायक कॉलोनी स्थित आवास पर यह नोटिस चिपकाया गया है।
सुभाष यादव पर रंगदारी मांगने और अपहरण का आरोप है। इस मामले में सुभाष को फरार घोषित किया गया है। कोर्ट में पेश होने आदेश सुभाष यादव को दिया गया है लेकिन वे फरार बताये जा रहे हैं। अब उन पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी है। कहा गया है कि यदि 30 दिनों के भीतर उन्होंने सरेंडर नहीं किया तो उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।
पूर्व सांसद सुभाष यादव पर 7 कट्ठा जमीन की खरीद में हेराफेरी करने का आरोप है। नेउरा के बेला गांव के किसान भीम वर्मा की जमीन से जुड़ा यह मामला है। भीम वर्मा ने बिहटा थाने में सुभाष यादव, उनकी पत्नी रेणु देवी, बेटे, बेला के पूर्व सरपंच सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यह आरोप लगाया था कि 7 कट्ठा जमीन लेने के बाद इसे वापस करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक ना तो जमीन वापस किया और ना ही पैसे ही दिये।
कोर्ट के निर्देश पर बिहटा सर्किल इंस्पेक्टर कमलेश्वर प्रसाद सिंह अपनी टीम और एयरपोर्ट थाने की पुलिस के साथ पटना के कौटिल्य नगर स्थित विधायक कॉलोनी स्थित सुभाष यादव के आवास पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस की मदद से उनके घर पर कुर्की जब्ती संबंधी आदेश चस्पा गया। इस इश्तेहार में साफ लिखा हुआ है कि यदि सुभाष ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।