ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

लालू-बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले: सुशील मोदी ने कहा-राजद नेताओं के गुर्गों ने खनन अधिकारियों से की मारपीट, नीतीश हैं जिम्मेवार

लालू-बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले: सुशील मोदी ने कहा-राजद नेताओं के गुर्गों ने खनन अधिकारियों से की मारपीट, नीतीश हैं जिम्मेवार

19-Apr-2023 06:45 PM

By First Bihar

PATNA:  राजधानी पटना में दो दिन पहले बालू माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े खनन अधिकारियों पर हमले को लेकर बीजेपी ने राजद और नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है कि लालू और बालू के बीच अटूट रिश्ता है. नीतीश कुमार ने राजद को खनन विभाग देकर बिल्ली को दूध की रखवाली सौंप दी है. तभी लगातार पुलिस और खनन अधिकारियों पर राजद नेताओं के गुर्गे हमला बोल रहे हैं।


पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में लालू और बालू का रिश्ता अटूट है तभी राजद के सत्ता में आते ही बालू माफिया का दुस्साहस बढ़ जाता है और इसके कारण ही पटना में महिला अधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने खनन विभाग लालू प्रसाद की पार्टी को सौंप कर बिल्ली को दूध की रखवाली देने-जैसा फैसला किया है।


सुभाष यादव और अरूण यादव हैं बालू माफिया  

सुशील मोदी ने कहा कि राजद नेता सुभाष यादव औऱ अरूण यादव बालू माफिया हैं. बालू माफिया सुभाष यादव को लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था. दूसरे बालू माफिया राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव हैं जो बलात्कार के मामले में फंसने के बाद अपनी पत्नी को विधायक बनाकर राज कर रहे हैं.  सुशील मोदी ने कहा है कि सुभाष यादव और अरुण यादव ने ही राबड़ी देवी के 8 फ्लैट को एक ही दिन में 5 करोड़ 28 लाख में खरीदा था. बालू माफिया राजद की पोलिटिकल फंडिंग करता है।


राजद के सत्ता में आने के बाद लगातार हो रहे हमले

सुशील मोदी ने कहा कि पिछले छह माह में पुलिस पर बालू माफिया के हमले के एक दर्जन से ज्यादा घटनायें हुई हैं. बिहटा-मनेर-विक्रम इलाके में राजनीतिक संरक्षण-प्राप्त बालू माफिया के हमले की एक घटना में 1000 राउंड गोलियां चली थीं. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार में बालू माफिया पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है, इसलिए अवैध खनन बढ रहा है और राजस्व वसूली घट रही है।


स्कूटर, कार, एंबुलेंस में बालू की ढुलाई

सुशील मोदी ने कहा है कि कैग की रिपोर्ट ने बिहार में बालू माफियाओं के साम्राज्य की पोल खोली थी.कैग की रिपोर्ट के अनुसार खनन विभाग में फर्जी चालान से स्कूटर, कार, एंबुलेंस में बालू की ढुलाई की गयी. इससे राज्य सरकार को  355 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इसके साथ ही साल 2022-23 में अवैध खनन के कारण राजस्व में लक्ष्य से 500 करोड़ रुपया कम संग्रह हुआ।


सुशील मोदी ने कहा कि जब राजद विधायक के चहेते खनन विभाग के पटना कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ कर रहे हैं, तब विभाग अपना काम कैसे कर सकता है? ऐसी घटनाएँ संगठित अपराध से मुख्यमंत्री के समझौता कर लेने का सबूत हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब हर बात का श्रेय खुद लेते हैं, तब राज्य की प्राकृतिक सम्पदा की लूट नहीं रोक पाने की जिम्मेदारी भी उन्हें ही लेनी चाहिए।