सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Apr-2022 11:38 AM
RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर रांची से आ रहे हैं। रांची हाई कोर्ट ने लालू यादव को बीते शुक्रवार के दिन चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में जमानत दी थी और आज अदालती कार्रवाई पूरी करने के बाद लालू का आर्डर जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि लालू यादव किसी भी वक्त जेल से जमानत पर रिहा हो सकते हैं।
रांची हाई कोर्ट ने लालू यादव को जमानत देते हुए 10 लाख जुर्माने के तौर पर जमा करने का आदेश दिया था। लालू यादव की तरफ से आज बेल बांड भरते हुए 10 लाख रुपए की राशि जमा कर दी गई है। लालू यादव के वकील प्रभात कुमार के मुताबिक बेल बांड भरा जा चुका है और अब कभी भी आरजेडी सुप्रीमो जमानत पर रिहा हो सकते हैं।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उनका बेल आर्डर किसी भी वक्त एम्स प्रशासन तक पहुंच सकता है और इसके साथ ही लालू जेल से रिहा हो जाएंगे। आपको बता दें कि चारा घोटाला से जुड़े कई मामलों में लालू यादव को सजा सुनाई जा चुकी है। पिछले दिनों डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड रुपए की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को सजा सुनाई गई थी। 27 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में फरवरी महीने के अंदर लालू को सजा सुनाया था। निचली अदालत की तरफ से सजा सुनाए जाने के बाद लालू यादव रांची हाई कोर्ट पहुंचे थे, अपनी जमानत की अर्जी लगाई थी और अब लालू यादव जमानत पर ही इस मामले में जेल से बाहर आ जाएंगे।