केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
22-Mar-2023 05:59 PM
By First Bihar
RANCHI: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सजा बढ़ाने से जुड़े मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चारा घोटाला से जुड़ी देवघर कोषागार मामले में CBI की तरफ से कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका पर जस्टिस एसएन प्रसाद और एस चांद की खंडपीठ ने सुनवाई की।
कोर्ट ने CBI से यह जानना चाहा कि इससे जुड़े मामले में जब बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की अपील लंबित है तब खंडपीठ में सुनवाई कैसे हो सकती है? कोर्ट ने इस मामले में CBI से जवाब मांगा है। वही लालू के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में अपील अभी एकलपीठ में लंबित है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।
बता दें कि देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद CBI ने हाईकोर्ट से सजा बढ़ाए जाने की मांग रखी थी। इसी मामले में बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।