ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / भारत रत्न लालकृष्ण आडवानी को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने पर AIIMS...

भारत रत्न लालकृष्ण आडवानी को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने पर AIIMS में हुए थे भर्ती

27-Jun-2024 04:25 PM

By First Bihar

DELHI: भारत रत्न और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तबीयत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। 


दरअसल, बुधवार की देर रात लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई थी। देरा रात उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को एम्स के प्राइवेट वार्ड रूम में डॉक्टर अमलेश सेठ की देखरेख में भर्ती कराया गया था। यूरिन में इनफेक्शन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही थी।


बीजेपी के वरिष्ठ नेता लगातार डॉक्टरों के संपर्क में थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एम्स के डॉक्टरों से पल-पल की अपडेट ले रहे थे। जेपी नड्डा ने एम्स के डायरेक्टर एम श्रीनिवास से फोन पर बात की थी और जरूरी निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने आडवाणी के बेटे जयंत और बेटी प्रतिभा से भी फोन पर बात की थी।


इसी बीच दिल्ली एम्स ने आडवाणी की हेल्थ अपडेट जारी किया और बताया कि लालकृष्ण आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अब खबर आ रही है कि आडवाणी की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।