ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

लालू -राबड़ी और रोहिणी ने वेटनरी कॉलेज में किया मतदान , राज्यपाल ने भी डाला अपना वोट

लालू -राबड़ी और रोहिणी ने  वेटनरी कॉलेज में किया मतदान , राज्यपाल ने भी डाला अपना वोट

01-Jun-2024 08:17 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में आज पटना जिले की दो लोकसभा सीटों, पटना साहिब और पाटलिपुत्र में वोटिंग हो रही है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी मतदान करने के लिए वेटनरी कॉलेज स्थित बूथ संख्या 171 पर पहुंचे। यहां उन्होंने मतदान किया। लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लालू प्रसाद के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भी नजर आईं।


वहीं, राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने पटना साहिब के दीघा विधान सभा के बूथ संख्या 257 पर मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही पाटलिपुत्र सीट से भाजपा के कैंडिडेट रामकृपाल यादव ने भी अपना वोट डाला।वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू है। सुबह से ही लोग बूथ पर पहुंच रहे हैं। उनमें वोटिंग को लेकर उत्साह दिख रहा है। 


पटना साहिब में मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के अंशुल अविजित के बीच है। वहीं पाटलिपुत्र में भाजपा के रामकृपाल यादव के सामने लगातार तीसरी बार लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती हैं। दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 39 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुल 4290 बूथ बनाए गए हैं। कुल वोटर्स की संख्या 43 लाख 76 हजार 151 है।


जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से महागठबंधन की तरफ से माले ने पटना के पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ को कैंडिडेट बनाया गया है और जदयू ने वापस से सीटिंग सांसद पर भरोसा जताया है। वहीं, जहानाबाद से राजद के सुरेन्द्र यादव और जदयू से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी मैदान में हैं।इसी तरह आरा से भाजपा से आरके सिंह और माले से सुदामा प्रसाद मैदान में हैं और बक्सर से राजद ने सुधाकर सिंह और भाजपा ने मिथिलेश तिवारी को उतारा है। इसके अलावा इस चरण की सबसे हॉट सीट बनी काराकाट में  पवन सिंह और आरएलएम से उपेन्द्र कुशवाहा व माले ने राजाराम सिंह को उतारा है। सासाराम में भाजपा ने शिवेश राम पर भरोसा जताया है। ऐसे में इस चरण का चुनाव अपने आप में काफी अहम हो जाता है। 


इसके साथ ही मतदाता के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो युक्त वोटर आइ कार्ड की आवश्यकता होगी। लोकसभा चुनाव में वोट कार्ड न होने की स्थिति में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वोटर आइडी से इतर चुनाव आयोग द्वारा फोटोयुक्त 12 अन्य दस्तावेजों को पहचान पत्रों की सूची जारी की गई है। जिस मतदाता के पास फोटो मतदाता पहचान पत्र नहीं है, वे चुनाव आयोग द्वारा इन पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं।