पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
04-Jun-2023 03:22 PM
By AJIT
JEHANABAD: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम तीन ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर में 288 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हादसे के कारणों का पता चल गया है घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की भी पहचान कर ली गयी है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने एक बार फिर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस्तीफा दिये जाने की मांग कर दी है। कहा कि लाल बहादूर शास्त्री की तरह अश्विनी वैष्णव को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। नैतिकता के आधार पर रेलमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा देना चाहिए।
पूर्व सांसद आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद पटना से गया जाने के दौरान जहानाबाद पहुंचे जहां एक रेस्ट हाउस में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। कहा कि हम बिहार के लोगों का मिजाज जानने के लिए निकले हैं कि लोगों की क्या राय है?
आगामी 23 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन होगा जिसमें 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। रैली को सफल बनाने के लिए हम सभी लोगों से मिल रह हैं और रेली में आने का न्योता दे रहे हैं।
जहानाबाद के लोगो से उन्होंने अपील किया कि वे भारी संख्या में गांधी मैदान आए और इस रैली को सफल बनाए। आनंद मोहन ने कहा कि जहानाबाद के लोगों से काफी अपेक्षा भी है और उम्मीद भी कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां से लोग पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान आएंगे।
वही लवली आनंद ने कहा कि उनके पति आनंद मोहन निर्दोष रहने के बावजूद 16 साल जेल में रहकर निकले हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारी खुशी उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है। हमारे साथ रहने वाले सैकड़ो लाखों लोगों की खुशी बर्दाश्त नहीं हो रही है और इनकी रिहाई को भाजपा के लोग चुनौती दे रहे हैं। भाजपा का असली चेहरा अब लोगों के सामने आ गया है। भाजपा के लोग आनंद मोहन को फिर से जेल के अंदर देखना चाहते हैं। ऐसे लोगों को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएंगी।
आनंद मोहन ने कहा कि भाजपा वाले हमें जेल से बाहर नहीं देखना चाहते। यही कारण है कि जी कृष्णेया की पत्नी को उकसा कर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया। अब हम बीजेपी को जवाब देने के लिए निकले हैं। हमने भाजपा का क्या बिगाड़ा है जो हमारे पीछे पड़ी है। हम तो 16 साल से जेल में थे हमारी खुशी भाजपा के लोगों को बर्दाश्त क्यों नहीं हो रही है।