पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
29-Jan-2024 11:19 AM
By First Bihar
PATNA : लैंड फॉर जॉब्स केस में लालू यादव से आज ईडी पूछताछ कर रही है। लालू अपनी बेटी मीसा भारती के साथ पटना ईडी ऑफिस पहुंच चुके हैं। ईडी ऑफिस के बाहर उनके समर्थक खड़े हैं। पटना ईडी ऑफिस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीसा भारती कार ने मीडिया से बात करते हुए अपने पिता और राजद सुप्रीमों लालू यादव को लेकर बड़ी मांग की है।
मिसा भारती ने कहा कि- मेरे पिता लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं है तो मैं ईडी के अधिकारियों से निवेदन कर रही थी कि यही गेट पर खड़े खड़े बात कर लें। लेकिन,वो अफसर भी आने को तैयार नहीं है। क्योंकि, बेचारे को सस्पेंड कर देंगे। उसकी नौकरी चली जाएगी। मैं नहीं चाहती कि किसी गरीब को मेरी वजह से उसका खाना पीना या अन्य चीज की समस्या हो।
वहीं, इससे पहले ईडी ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पूछताछ के लिए 29 जनवरी को लालू यादव और 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से पूछताछ के लिए समन भेजा था। इस मामले में एक और चार्जशीट भी दायर हो चुकी है। जिसपर दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 जनवरी को सुनवाई करते हुए। 9 फरवरी को अगली सुनवाई तय की है। जिसमें राबड़ी देवी और मीसा यादव समेक उन तमाम आरोपियों को कोर्ट में पेश होना है जिनके खिलाफ जांच एजेंसी ईडी के द्वारा चार्जशीट दाखिल की गई थी।
उधर, इस मामले पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि देश की जनता जानती है। कि ये भ्रष्टाचारी लोग हैं। भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है... मैं तेजस्वी यादव से आग्रह करना चाहता हूं कि वे बिहार के युवाओं को ये तंत्र बता दें कि डेढ़ साल के अंदर करोड़पति कैसे बनते हैं ?