Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
23-Dec-2023 06:52 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की सत्तारुढ़ पार्टी जेडीयू में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट के बीच सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा अब जोरशोर से हो रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा सकते हैं। इसे लेकर बड़ा फैसला दिल्ली में 29 दिसंबर को आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वो ले सकते हैं। लेकिन इन कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की देर शाम जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मिलने के लिए उनके पटना स्थित आवास पर पहुंच गये।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह अभी निकलकर सामने नहीं आ पाया है। लेकिन यह कयास लगाया जा रहा है कि 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर बातचीत हुई होगी। जिसके बाद ललन सिंह के साथ नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी के आवास पर गये।
जहां तीनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। विजय चौधरी के आवास पर करीब आधे घंटे तक तीनों नेताओं की बातचीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम हाउस के लिए रवाना हो गये। वही ललन सिंह अपने बुद्धा कॉलोनी स्थित अपने आवास चले गये।