ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / ललन सिंह ने नीतीश का सपना तोड़ा: सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पर तंज,...

ललन सिंह ने नीतीश का सपना तोड़ा: सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पर तंज, बोले- सपने में ही सही उन्हें पीएम बने रहने देते

12-Jun-2023 01:25 PM

By First Bihar

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं और उनका काम सिर्फ विपक्ष को एकजुट करने का है। ललन सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने तंज किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि ललन सिंह ने नीतीश का सपना तोड़ दिया है, कम से कम सपने में ही सही उन्हें पीएम बने रहने देते।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि ललन सिंह धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने बिहार के लोगों को सच्चाई बता दिया कि नीतीश कुमार अब प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। सम्राट चौधरी ने तंज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हुआ है। नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाकर महागठबंधन में ले जाया गया था लेकिन ललन सिंह ने उनका सपना तोड़ दिया, ये तो गलत बात है। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का सपना दिखाकर एनडीए से अलग किया और वे अब प्रधानमंत्री भी नहीं बन पाएंगे। कम से कम सपने में ही सही उन्हें पीएम बने रहने देते।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि ललन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है। जानबूझकर सोची समझी साजिश के तरह महागठबंधन के लोग परेशान कर रहे हैं। ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानसिक तौर पर किडनैप कर लिया है। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे लेकिन अब कहा जा रहा है कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। हमलोगों ने साथ में काम किया है इसलिए दुख होता है।


बता दें कि बीजेपी के खिलाफ 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होनी है। इस बैठक में विपक्ष के सभी बड़े नेताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि विपक्षी दलों की इस बैठक में सभी दलों के नेता आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे लेकिन बैठक से पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ी बात कह दी। ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश पीएम पद के उम्मीदवार नहीं है और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह तय होगा कि प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा।