BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
24-Jun-2020 10:45 AM
PATNA : आरजेडी के पांच विधान पार्षदों को तोड़कर बड़ा झटका देने वाले जेडीयू सांसद ललन सिंह ने अब नए सिरे से हमला बोला है. जेडीयू सांसद ने कहा है कि तेजस्वी यादव को नैतिकता की बात नहीं करनी चाहिए. तेजस्वी यादव ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और उनके मुंह से भ्रष्टाचार की बात अच्छी नहीं लगती है. ललन सिंह ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर भी पलटवार किया है. ललन सिंह ने कहा है कि जगदानंद सिंह को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी पार्टी में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी पार्टी में राज्यसभा और विधान परिषद के टिकट बेचे नहीं जाए.
सिंबल रोकर लिया जाता है पैसा
ललन सिंह ने आरजेडी के ऊपर सीधा आरोप लगाया है कि वहां राज्यसभा से लेकर विधान परिषद तक के टिकट के पैसे पर बेचे जाते हैं. उम्मीदवारों को पहले राज्यसभा और विधान परिषद भेजे जाने का लालू यादव भरोसा देते हैं और फिर पैसे के लिए उनका सिंबल रोक देते हैं. ललन सिंह ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को आईना दिखाते हुए कहा कि जिस पार्टी में बैठकर व नैतिकता की बात कर रहे हैं वहां सब कुछ अनैतिक तौर पर होता है.
बैठक पर भी कसा तंज
जेडीयू सांसद ने विधानसभा चुनाव पर रणनीति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से बुलाई गई बैठक पर भी तंज कसा है. ललन सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में वर्चुअल मीटिंग करने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला सबको पता है कि महागठबंधन में मेंढक भरे पड़े हैं. ललन सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का पता साफ होने वाला है. एक बार फिर एनडीए की बिहार में सरकार बनेगी.