ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / news / ललन सिंह ने BJP को चेताया: यूपी और मणिपुर में सीट शेयरिंग नहीं...

ललन सिंह ने BJP को चेताया: यूपी और मणिपुर में सीट शेयरिंग नहीं किया तो JDU अकेले मजबूती से लड़ेगी चुनाव

31-Aug-2021 09:29 PM

MUNGER: उत्तर प्रदेश और मणिपुर चुनाव को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बिना किसी नाम लिए कहा कि उत्तर प्रदेश और मणिपुर में यदि सीट शेयरिंग नहीं हुई तो जेडीयू अकेले पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ललन सिंह यह बात मुंगेर दौरे के दौरान कही। 


गौरतलब है कि रविवार को ही जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी। जिसमें इस बात पर मुहर लगी थी कि पार्टी उत्तर प्रदेश और मणिपुर दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इन दोनों राज्यों में होने वाले विस चुनाव को लेकर जेडीयू तैयारी में जुटी हुई है।



मुंगेर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ललन सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले गठबंधन से बात की जाएगी। दोनों राज्यों में चुनाव लड़ने में जदयू को सीटों की हिस्सेदारी मिलती है तो ठीक है नहीं तो जदयू पूरी मजबूती के साथ दोनों जगहों पर चुनाव लड़ेगी।


सांसद ललन सिंह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के बरियापुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ पीडि़तों से मिलने पहुंचे थे। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत की। ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू गठबंधन के साथ है। सीट शेयरिंग में जदयू की बात को गंभीरता से सुना गया तो एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ा जाएगा। दोनों जगहों पर सीटों की हिस्सेदारी नहीं बनने पर जदयू अकेले मैदान में उतरेगा।


बिहार में एनडीए की सरकार है। BJP-JDU-HAM और VIP को मिलाकर 4 दल एनडीए गठबंधन में शामिल है। हैं। वीआईपी के मुकेश सहनी ने पहले ही यह ऐलान कर दिया है कि वे उत्तर प्रदेश में 150 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।


ऐसे में जदयू ने अभी सीटों का ऐलान तो नहीं किया है लेकिन यह क्लियर कर दिया है कि जनता दल यूनाईटेड पूरी मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश और मणिपुर में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में पार्टी की अगली रणनिती क्या रहती है यह देखने वाली बात होगी।