Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
23-Nov-2023 11:23 AM
By First Bihar
MUNGER: आगामी 25 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी में जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य कार्यक्रम स्थल मंगरा पोखर संदलपुर बाग में मंच बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज को लेकर लोगों में खुशी का माहौल।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 25 नवंबर को जमालपुर प्रखंड के बांक पंचायत के मंगरा पोखर संदलपुर बाग में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुंगेर सदर अस्पताल में 100 बेड के आधुनिक प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल एवं 32 बेड का शिशु रोग का आधुनिक प्री फैब्रिकेटेड पिकू वार्ड का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल मंगरा पोखर में मंच और हेलीपैड बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में महज दो दिन शेष बचे हुए हैं ऐसे में युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। पटना से सीएम और डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से मुंगेर आयेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर शहर को बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है। पोस्टर में सीएम, डिप्टी सीएम और स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की तस्वीरें लगी हैं। इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मांग कई सालों से जिले के लोग कर रहे थे। ऐसे में जब उन्हें यह सौगात मिलने जा रही है तो उनमें खुशी देखी जा रही है।