Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
29-Dec-2023 06:46 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद से मिलकर जदयू को तोड़ने में लगे ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने जाने की उनकी भविष्यवाणी सप्ताह भर के भीतर सच हुई लेकिन यह खेल की शुरुआत है, अंत नहीं। जेडीयू का टूटना तय है।
सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह के हटने की खबरों को जो लोग मीडिया और भाजपा का खेल बता रहे थे, उन्हें अब कुछ दिन मुंह छिपाना पड़ेगा। ललन सिंह को हटाये जाने पर जदयू कार्यालय में मिठाइयां बांट कर और पटाखे छोड़ कर कार्यकर्ताओं ने ऐसी खुशी मनायी, जैसे उन्हें किसी गलत आदमी से मुक्ति मिली हो।
उन्होंने कहा कि जो बिहार को भाजपा-मुक्त करने के बड़बोले दावे कर रहे थे, पार्टी ने उन्हें ही मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा की जदयू के भीतर दो गुट बन चुके हैं। एक खेमा लालू-समर्थक है, जिसके 12 से ज्यादा विधायकों को ललन सिंह अपने पीछे खड़ा कर चुके थे। दूसरा गुट भाजपा के प्रति सद्भाव रखता है।
सुशील मोदी ने कहा कि यदि समय रहते ललन सिंह को नहीं हटाया गया होता, तो वे लालू प्रसाद के एजेंट के तौर पर काम करते हुए जदयू का राजद में विलय करा कर ही मानते। उन्होंने कहा कि ललन सिंह चुप बैठने वाले नहीं है, इसलिए कुछ और गुल खिलाएंगे। जदयू को अब उनसे और सावधान रहने की जरूरत है।