ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

ललन सिंह के फैसले पर JDU प्रदेश अध्यक्ष ने लगायी मुहर, प्रकोष्ठों के इन नेताओं की छुट्टी

ललन सिंह के फैसले पर JDU प्रदेश अध्यक्ष ने लगायी मुहर, प्रकोष्ठों के इन नेताओं की छुट्टी

14-Sep-2021 02:31 PM

PATNA : राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद ललन सिंह ने पहली बार 9 सितंबर को प्रदेश जेडीयू की समीक्षा की थी प्रदेश जेडीयू में संगठन को लेकर समीक्षा के बाद यह निर्देश दे दिया गया था कि अब प्रकोष्ठों का आकार पहले से छोटा होगा. प्रकोष्ठों को खत्म कर मूल संगठन पर फोकस करने का निर्देश ललन सिंह ने दिया था. इसके बाद अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है.


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रकोष्ठों लोकसभा और विधानसभा प्रभारी हो को पद मुक्त कर दिया गया है. पिछले दिनों सभी प्रकोष्ठों के लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों की जो नियुक्ति की गई थी. उससे सूची को रद्द कर दिया गया है. अब पार्टी के मूल इकाई के लोकसभा और विधानसभा प्रभारी ही काम करेंगे.


आपको बताते हैं कि अब हर जिले के लिए दो जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. जिला प्रभारियों को संगठन का कामकाज देखना है और जिले से जुड़ी स्थिति के बारे में जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को मुहैया करानी है. प्रदेश अध्यक्ष से होते हुए या फीडबैक के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचेगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी से आरसीपी सिंह के हटने के बाद ललन सिंह ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. माना जा रहा है कि आगे और बड़े बदलाव किए जाएंगे चर्चा इस बात की है कि राज्य में गठित कमेटी को भी बदला जा सकता है.