ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / अपने जमीन की घेरेबंदी कराने दरभंगा गए थे तेजस्वी, ललन सिंह का दावा.....

अपने जमीन की घेरेबंदी कराने दरभंगा गए थे तेजस्वी, ललन सिंह का दावा.. तेजस्वी जमीन के बदले अभी भी चुनावी टिकट बेच रहे

24-Jul-2020 04:17 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दो दिन पहले दरभंगा और मधुबनी के दौरे पर थे। तेजस्वी ने दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनका हालचाल जाना था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा था। तेजस्वी कोरोना संक्रमण के दौर में जिस तरह बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे उसके बाद सत्ता पक्ष को जवाब नहीं सूझ रहा था लेकिन अब जेडीयू सांसद ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दरभंगा दौरे को जेडीयू सांसद ने निजी दौरा बताया है। ललन सिंह ने दावा किया है कि तेजस्वी यादव अपनी जमीन की घेराबंदी करवाने के लिए दरभंगा गए थे ना कि बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने। ललन सिंह ने आरोप लगाया है कि पिछले लोकसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार बद्री पूर्वे से तेजस्वी यादव ने उनकी जमीन ले ली। चुनावी टिकट के बदले जमीन लेने का खेल लालू परिवार और अरसे से करते आया है और तेजस्वी यादव भी फिलहाल यही गोरखधंधा कर रहे हैं।




जेडीयू सांसद ने कहा है कि लालू परिवार जमीन के धंधे में लगा हुआ है। नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाना, टिकट के बदले जमीन लेना यह इस परिवार की परंपरा रही है। ललन सिंह ने खुलासा करते हुए कहा है कि लहेरियासराय के रहने वाले अमित कुमार ने दरभंगा की अपनी जमीन आरजेडी के नाम मुफ्त लिख दी। ललन सिंह ने पूछा है कि तेजस्वी यादव बद्री पूर्वे और अमित कुमार से अपना रिश्ता बताएं।