छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
09-Apr-2022 04:48 PM
PATNA: पटना में जेडीयू की तरफ से आयोजित सम्राट अशोक की जयंती समारोह के मंच से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी जनता की ताकत के बल पर मुख्यमंत्री है वे किसी की कृपा से बिहार के मुख्यमंत्री नहीं हैं।
सम्राट अशोक की जयंती समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जो लोग यह भूल गए हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि नीतीश जी किसी के कृपा से मुख्यमंत्री नहीं है बल्कि जनता की ताकत के बल पर वे बिहार के सीएम हैं। उन्होंने बिहार का नया निर्माण किया है। बिहार के हर तबके के लिए काम करने का काम किया है। सम्राट अशोक के रास्ते पर नीतीश कुमार चल रहे है। बिहार की जनता उनके साथ हैं।
ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी बिहार की जनता के ताकत के बल पर मुख्यमंत्री हैं। किसी की कृपा से वे बिहार के मुख्यमंत्री नहीं है। बिहार की गरिमा की ताकत उनके साथ है। बिहार की जनता उनके साथ है। अतिपिछड़े वर्ग और महिलाओं को आरक्षण देने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब चुनाव का वक्त आता है तब सभी राजनीति दल के लोगों की नजर अतिपिछड़ा वोट पर टिकी रहती है। लेकिन अतिपिछड़ा वर्ग चुनाव के दिन चुपचाप बटन दबाकर अपने काम पर चला जाता है। अतिपिछड़ा वर्ग, महिलाओं और दलित वर्ग को सशक्त करने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है और यही कारण है कि लोग भी इन्हें सत्ता में देखना चाहते हैं।