ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / अगवानपुर के मुखिया मुन्ना सिंह ने 21 केक काटकर ललन सिंह का मनाया...

अगवानपुर के मुखिया मुन्ना सिंह ने 21 केक काटकर ललन सिंह का मनाया जन्मदिन, कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 130 सीट जीतकर अकेले सरकार बनाएगी जेडीयू

01-Sep-2021 09:04 PM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर से जेडीयू के सांसद ललन सिंह का 67वां जन्मदिन आज बड़े ही धूमधाम से पटना जिला के बाढ़ में मनाया गया. अगवानपुर के मुखिया मुन्ना कुमार सिंह ने एकसाथ 21 केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि इनके नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड 130 से ज्यादा सीट जीतकर बिहार में अकेले सरकार बनाएगी.


news image


ललन सिंह के 67वें जन्मदिन को लेकर भगवानपुर के मुखिया मुन्ना कुमार सिंह ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान हजारों की संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहें, जिन्होंने ललन सिंह के नाम का जयघोष किया. मुखिया मुन्ना कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पर्त्य पहले से ज्यादा मजबूत हुई है. आगे भी पार्टी को काफी बल मिलेगा. सीएम ने ललन सिंह पर जितना भरोसा जताया है, वे उनके भरोसे पर खरा उतरेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू अकेले अपने दम पर सरकार बनाएगी.


news image


मुन्ना सिंह ने यहां तक कह दिया कि ललन सिंह जेडीयू को 2010 वाली जेडीयू बनाएंगे. जितनी सीटें तब थीं. उतनी ही सीटें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उतनी सीटें आएँगी. सीएम नीतीश में पीएम बनने का सारा गुण है. बिहार की जनता नीतीश के नेतृत्व में जंगलराज से निकली है. आज पूरे बिहार में विकास की धारा बाह रही है. नीतीश के कारण ही बिहार में चौमुखी विकास हुआ है. ललन सिंह के आने से शिथिल कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा है. पार्टी आगे के चुनाव में बड़ा और बेहतर परफॉरमेंस करेगी.