ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग

ललन सिंह देंगे मटन-पुलाव का महाभोज, शाकाहारी लोगों के लिए खास इंतजाम, खुद खाना परोसेंगे जेडीयू अध्यक्ष

ललन सिंह देंगे मटन-पुलाव का महाभोज, शाकाहारी लोगों के लिए खास इंतजाम, खुद खाना परोसेंगे जेडीयू अध्यक्ष

13-May-2023 06:37 PM

By First Bihar

MUNGER: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को मटन-पुलाव का महाभोज देने जा रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित होने वाले इस महाभोज में 35 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पोलो मैदान में भव्य पंडाल बनकर तैयार हो गया है। मटन के लिए बिहार के अलावे झारखंड से भी बकरे मंगाए गए हैं। शाकाहारी लोगों के लिए महाभोज में खास इंतजाम किए गए हैं। ललन सिंह खुद अपने हांथों से महाभोज में खाना परोसेंगे।


दरअसल, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने साल 2019 में मटन-पुलाव महाभोज के परंपरा की शुरुआत की थी। कोराना महामारी के कारण पिछले तीन साल से महाभोज का आयोजन नहीं हो सका था लेकिन अब जब कोरोना लगभग खत्म हो गया है ललन सिंह महाभोज का आयोजन कर रहे हैं। रविवार को मुंगेर और जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन कार्यकर्ताओं के लिए मिलन समारोह सह महाभोज का आयोजन किया गया है।करीब 35 हजार लोगों के इस महाभोज में शामिल होने की संभावना है।


इस मटन-पुवाल महाभोज में ललन सिंह खुद अपने हाथों से खाना परोसेंगे और जेडीयू के साथ साथ महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता इस महाभोज का लुत्फ उठाएंगे। मटन और पुलाव बनाने के लिए कारीगर बाहर से बुलाए गए हैं। महाभोज की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि इस मटन-पुलाव महाभोज का आयोजन अप्रैल महीने में ही होने वाला था लेकिन विधान परिषद चुनाव के कारण कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया था।