परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
20-Aug-2022 08:22 AM
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी यादव पर मेहरबान दिख रहे हैं। लेकिन अब नीतीश की पार्टी जेडीयू ने विपक्ष के हाथ में उनका भविष्य छोड़ दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि अगर विपक्ष चाहे तो नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
ललन सिंह ने कहा कि सबसे लंबे समय तक बिहार की बागडोर संभालने वाले नीतीश कुमार जेडीयू का चेहरा हैं। वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं है। लेकिन अगर विपक्ष के दल ऐसा चाहेंगे तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन सकते हैं। सिंह ने ये भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए नीतीश कुमार फिलहाल विपक्ष को एकजुट करने पर फोकस कर रहे हैं।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार में वह सारी क्वालिटी है जो एक प्रधानमंत्री बनने के लिए चाहिए। अब समय आ गया है जब सभी विपक्षी पार्टियों को साथ बैठकर फैसला लेना चाहिए कि किसके नेतृत्व में अगले चुनाव में बीजेपी का मुकाबला किया जाए। उन्होंने विपक्ष के लिए ऑप्शन भी सामने रख दिए और कहा कि विपक्ष एकजुट होकर लड़े और चुनाव के बाद चेहरा चुने।