BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
10-Jun-2020 12:56 PM
PATNA : जदयू के वर्चुअल सम्मेलन में लगातार लालू परिवार की चर्चा हो रही है. जदयू के नेताओं के निशाने पर लालू राबड़ी का शासन काल है और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए जेडीयू सांसद ललन सिंह ने आज एक बार फिर से लालू परिवार को निशाने पर लिया. इस दौरान ललन सिंह ने इस बात की चर्चा कर दी कि तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बना कर बड़ी भूल हो गई.
भाग जाते हैं बिहार छोड़कर
ललन सिंह ने वर्चुअल सम्मेलन के दौरान इस बात का जिक्र किया कि महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बना कर बड़ी चूक हो गई. नतीजा सामने है और तेजस्वी यादव अपने आप को मुख्यमंत्री का दावेदार बता रहे हैं. हालांकि ललन सिंह में तेजस्वी यादव की राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए. लंबा चौड़ा भाषण देते हैं. जब भी बिहार में आपदा आता है तो वह बिहार छोड़कर फरार हो जाते हैं.
भावना भड़का कर लिया वोट
ललन सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने भावना भड़ाकर वोट लिया. राज्य के लिए कुछ नहीं किया. लालू प्रसाद हरियाणा से चारा स्कूटर पर लेकर आते थे. गरीबों का हक खा गए. आज वह होटवार जेल से ट्वीट कर रहे हैं. आपके जैसे नीतीश कुमार एक्सपर्ट नहीं है. आप तो जिला में जाते थे. बिल्डिंग देखते थे. जिसका मकान पसंद आ गया उसके बारे में पता कर वह लिखवा लेते थे. लोगों से पूछते थे कि किसको टिकट लेना है. उसके बदले में वह उसकी संपत्ति हड़प लेते हैं. नीतीश कुमार ने लॉकडाउन के दौरान 85 दिन में क्या किया वह नहीं दिखता है.