ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / ललन सिंह बोले, पीएम मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं अपने विरोधियों के खिलाफ...

ललन सिंह बोले, पीएम मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं अपने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं

02-Sep-2022 02:59 PM

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं अपने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जो उनका विरोध करता है, उनके यहां जांच एजेंसियों को भेजकर उन्हें फंसाने की कोशिश करते हैं और अगर वही लोग उनकी पार्टी में शामिल हो जाए तो उसके सारे दाग वाशिंग मशीन में धूल जाते हैं। 



दरअसल, जेडीयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कारिकारिणी की बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह कर्पूरी सभागार स्थित जेडीयू ऑफिस पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने ललन सिंह से नीतीश के पीएम उम्मीदवारी को लेकर सवाल पूछा, जिस पर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं, नहीं हैं, नहीं हैं। 



ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि येदयुरप्पा को पूरी दुनिया जानती है कि वह भ्रष्टाचारी है, इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। विरोधी दलों के खिलाफ कार्रवाई करवाते हैं, लेकिन उन्हें खुद के गिरेवान में झांककर देखना चाहिए कि वे कितने दूध के धुले हैं।