ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / लालू-राबड़ी के राज में हुआ 118 नरसंहार, ललन सिंह बोले.. एक बार में...

लालू-राबड़ी के राज में हुआ 118 नरसंहार, ललन सिंह बोले.. एक बार में सैकड़ों लोगों की होती थी हत्या

12-Jun-2020 11:53 AM

PATNA: जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान जेडीयू सांसद ललन सिंह ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर जमकर निशाना साधा. यही नहीं ललन सिंह ने उनके शासन काल में हुए नरसंहारों की याद दिलाई.

बिहार में 118 नरसंहार

ललन सिंह ने कहा कि जहानाबाद और अरवल जिले में अमन चैन कायम हुआ है. एक भी हिंसक घटना नहीं हुई है. लेकिन लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन काल में बिहार में कुल 118 नरसंहार हुआ. जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों की हत्या होती थी. जहानाबाद में कोई रात में घर में नहीं रहता था. रामकृष्ण नगर, हनुमान नगर और बाइपास इलाके में जहानाबाद के लोग गांव छोड़कर आकर बसे हैं. जो घर नहीं बनाए वह किराया पर घर लेकर पटना रहने लगे. जेल बेक्र हुआ. अराजकता का माहौल था. अरवल और जहानाबाद में हजारों लोगों को पति और पत्नी ने मरवा दिया. 

अरवल और जहानाबाद में अमन चैन

ललन सिंह ने कहा कि जहानाबाद में जो विकास हुआ है वह अदभूत हैं. अरवल और जाहानबाद में सड़कों का जाल बिछाया गया है. किस एरिया से कही भी लोग जा सकते हैं. पूरे जिलों को सड़क के नेटवर्क से जोड़ा गया है. जो विकास हुआ है वह जमीन पर दिख रहा है. ललन सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कई युवाओं ने सवाल किया तो हमने पूछा कि आप अपने घरवालों से लालू और राबड़ी शासन काल के बारे में पूछिएगा तो पता चल जाएगा. आप तो फिलहाल नीतीश कुमार का सुशासन का राज देख रहे हैं.