ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / ‘काहे के लिए बहस होगा.. फालतू वाला बात..’, ललन सिंह से भिड़ंत के...

‘काहे के लिए बहस होगा.. फालतू वाला बात..’, ललन सिंह से भिड़ंत के सवाल से कन्नी काट गए अशोक चौधरी

26-Sep-2023 11:28 AM

By First Bihar

PATNA: सीएम आवास में सोमवार को जेडीयू की बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच हुई भिड़ंत को लेकर आज जब मीडिया ने अशोक चौधरी से सवाल पूछा तो वे कन्नी काट गए। सवाल सुनते ही अशोक चौधरी मीडिया से पीछा छुड़ाते दिखे और सिर्फ इतना कहकर चलते बने कि काहे के लिए बहस होगा.. सब फालतू वाला बात है।


दरअसल, बीते 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रभारियों और पार्टी नेताओं की अहम बैठक सीएम आवास में बुलाई थी। इस बैठक के खत्म होने के बाद सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर निकलकर सामने आई कि बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच भिड़ंत हो गयी है। कहा गया कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई और जैसे तैसे दोनों को शांत किया गया हालांकि जेडीयू की ओर से इस मसले पर कोई आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।


फ़र्स्ट बिहार को जेडीयू के एक नेता ने बताया कि बैठक खत्म होने के बाद जब नेता सीएम आवास से बाहर निकल रहे थेत तभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंत्री अशोक चौधरी को टोका। ललन सिंह ने अशोक चौधरी को कहा कि वे जमुई और बरबीघा की राजनीति में बार बार दख़लंदाज़ी न करें। ललन सिंह का कहना था कि जब अशोक चौधरी को जमुई के प्रभारी मंत्री पद से हटाया जा चुका है तब वे बार-बार जमुई क्यों जा रहे हैं। ललन सिंह की आपत्ति इस बात पर भी थी कि अशोक चौधरी बरबीघा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बार-बार हस्तक्षेप कर रहे हैं।


ललन सिंह ने जब मंत्री को बरबीघा और जमुई जाने से मना किया तो वे रिएक्ट कर गये और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को ही कहा कि वे कौन होते हैं कहीं जाने से रोकने वाले। अशोक चौधरी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बता कर और पूछ कर जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच बेहद तीखी बहस हुई। बहस की जब शुरुआत हो रही थी तो नीतीश कुमार भी वहीं थे लेकिन वे बग़ैर कुछ बोले चले गये थे। आज जब इस बारे में मीडिया ने अशोक चौधरी से सवाल पूछा तो वे कन्नी काट गए और मीडिया से बचते हुए मंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि काहे के लिए बहस होगा.. सब फालतू वाला बात है।