‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
12-Sep-2022 03:50 PM
PATNA : बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह और जेडीयू विधायक बीमा भारती के बीच चल रहा विवाद शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद आज खत्म हो गया। दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंत्री लेसी सिंह आज पार्टी दफ्तर बुलाया था। ललन सिंह से मुलाकात के बाद लेसी सिंह के तेवर नरम पड़ गए हैं। मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि अब यह मामला खत्म हो गया है और उनके मन में बीमा भारती के खिलाफ कुछ नहीं है। बता दें कि दोनों जेडीयू नेताओं के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण पार्टी की खूब कीरकीरी हो रही थी।
ललन सिंह से मुलाकात के बाद मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि बीमा भारती ने जो भी आरोप लगाया था उसपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही अपनी बात रख दी है। लेसी सिंह ने कहा कि बीमा भारती से उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बीमा भारती ने जो कुछ कहा था उसके बारे में शीर्ष नेतृत्व अपनी बात रख चुका है। लेसी सिंह ने कहा कि अब यह मामला खत्म हो गया है। मेरे मन में उनके लिए कुछ नहीं है उनके मन में क्या है वे जानें।
बता दें कि जेडीयू विधायक बीमा भारते लंबे समय से मंत्री लेसी सिंह पर आरोप लगाती रही हैं। बीमा भारती ने लेसी सिंह पर पूर्णिया के रिंटू सिंह हत्याकांड में संलिप्पत होने का संगीन आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है। इधर, रविवार को लेसी सिंह ने अपनी ही पार्टी की विधायक पर मानहानि का आरोप लगाते हुए 5 करोड़ रुपए का नोटिस भेज दिया था। मामले को बढ़ता देख पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को दोनों के बीच मध्यस्थता करनी पड़ी।