ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन

ललन सिंह का जनाधार जीरो बट्टा सन्नाटा, आरसीपी बोले- इस बार जमानत होगी जब्त

ललन सिंह का जनाधार जीरो बट्टा सन्नाटा, आरसीपी बोले- इस बार जमानत होगी जब्त

05-Nov-2022 05:09 PM

MUNGER: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि ललन सिंह आज जो सीना तानकर घूम रहे हैं वह एनडीए की देन हैं। ललन सिंह का अपना कोई जनाधार नहीं है, इस बार के लोकसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त होने वाली है। मुंगेर के एनडीए कार्यकर्ताओं की देन है कि ललन सिंह वहां के सांसद बनें। 2024 में ललन सिंह को जमानत बचाना मुश्किल हो जाएगा। मुंगेर में ललन सिंह का जनाधार जीरो बट्टा सन्नाटा है।


दरअसल, मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे आरसीपी सिंह ने ललन सिंह पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस अनंत सिंह को जेल में बंद कराया उसी अनंत सिंह के पक्ष वोट मांगने के लिए ललन सिंह प्रचार करने गए। मुंगेर के जितने एनडीए के कार्यकर्ता थे उन्होंने ललन सिंह को सांसद बनाया। ललन सिंह जो आज सीना तानकर घूम रहे हैं वह एनडीए कार्यकर्ताओं की देन है। ऐसे भी जेडीयू का आरजेडी में विलय होने जा रहा है, कार्यकर्ताओं को जहां जाना है जाएं। 


आरसीपी ने कहा कि मुंगेर लोकसभा में 6 विधानसभा हैं। बाढ़ से बीजेपी चुनाव लड़ी जीत गई और मोकामा से जेडीयू लड़ी तो हार गई। लखीसराय से बीजेपी जीत गई और सूर्यगढ़ा से जेडीयू लड़ी तो हार गई वहीं ललन सिंह के क्षेत्र मुंगेर में बीजेपी जीत गई और जेडीयू का हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में ललन सिंह कहां से जीत हासिल करेंगे, इस बार के लोकसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने ललन सिंह को बाहरी बताते हुए कहा कि ललन सिंह कोई मुंगेर लोकसभा के रहने वाले नहीं है। उनके नॉमिनेशन में घर-घर घूमकर हमने उनके लिए वोट मांगा। मुंगेर में ललन सिंह का जनाधार जीरो बट्टा सन्नाटा है।