दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?
04-Jul-2022 04:03 PM
PATNA : साल 2023 में नागालैंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। ललन सिंह ने कहा है कि जेडीयू नागालैंड में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। नागालैंड विधानसभा चुनाव में किसी दूसरे दल से जेडीयू का गठबंधन नहीं होगा।
ललन सिंह ने बताया कि साल 2018 में नागालैंड में पार्टी ने चुनाव लड़ा था। नागालैंड में जेडीयू को 5.6 फीसदी वोट मिले थे। एक सीट पर पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई थी। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्रीय दल को मान्यता के लिए 6 प्रतिशत वोट की जरूरत होती है। ललन सिंह ने कहा कि इस बार भी पार्टी नागालैंड में चुनाव लड़ेगी और इस बार पार्टी को मान्यता मिलना तय है।
ललन सिंह ने कहा है कि बीजेपी से जेडीयू का गठबंधन सिर्फ बिहार में है। मणिपुर में भी हमने अकेले ही चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि नागालैंड में भी जेडीयू अपने दम पर चुनाव लड़ेगी उसे किसी दल से गठबंधन की जरूरत नही है। बता दें कि जेडीयू को तीन राज्यों बिहार, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा पहले से प्राप्त है और अब जेडीयू की नजर नागालैंड विधानसभा चुनाव पर है।