ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त

ललन-आरसीपी विवाद पर नीतीश ने डाला पानी, बोले.. गलतफहमी मत पालिये सब एकजुट है

ललन-आरसीपी विवाद पर नीतीश ने डाला पानी, बोले.. गलतफहमी मत पालिये सब एकजुट है

19-Feb-2022 01:45 PM

DELHI : केंद्रीय मंत्रिमंडल में जनता दल यूनाइटेड के शामिल होने के बाद से लगातार पार्टी के अंदर चल रहा गतिरोध अब नीतीश कुमार की पहल के बाद ठंडा पड़ सकता है. दरअसल, दिल्ली दौरे पर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के अंदर किसी भी तरह के गतिरोध और विवाद को खारिज किया है. नीतश कुमार ने शुक्रवार को आरसीपी सिंह से मुलाकात की थी. पहले केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव की बेटी के शादी में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई और फिर बाद में नीतीश कुमार आरसीपी सिंह के घर भी गए और तकरीबन घंटे भर तक दोनों के बीच बातचीत हुई. इसके बाद आज जब मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो नीतीश कुमार ने बेबाकी से अपनी राय रखी है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमारे यहां कुछ भी इधर-उधर नहीं है. जो लोग भी गलतफहमी पाले बैठे हैं उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि पार्टी में सब लोग एकजुट हैं. नरेश कुमार ने कहा कि ललन सिंह और आरसीपी सिंह को लेकर विवाद की जो खबरें चलती रहती हैं. उसमें कोई दम नहीं है. सभी लोग पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि गलतफहमी पालने वालों को एक बात समझ लेना चाहिए कि जेडीयू पूरी तरह से एकजुट है.


अपने जन्मदिन 1 मार्च को केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की तरफ से अभियान की शुरुआत पर नीतीश कुमार ने इतना जरूर कहा कि सदस्यता अभियान में समय पर ही शुरू किया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष इसे लेकर फैसला करेंगे. आरसीपी सिंह से मुलाकात को लेकर जब बवाल हुआ तो नीतीश ने हंसते हुए यह जवाब दिया कि आरसीपी सिंह उनकी ही पार्टी के नेता हैं तो मुलाकात क्यों नहीं होगी.


नीतीश और आरसीपी के बीच शुक्रवार को ही मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. ऐसे में आज नीतीश कुमार ने इस मसले पर अपनी बात रखते हुए साफ मैसेज दे दिया है कि पार्टी में किसी भी तरह का कोई गतिरोध नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि दोनों पार्टी के नेता हैं और बात रखने का दोनों का अपना-अपना तरीका है. नीतीश कुमार शायद इस बात को समझ रहे थे कि आरसीपी सिंह और ललन सिंह जिस तरह एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं उससे नुकसान जेडीयू का हो रहा है. लिहाजा अब उन्होंने इस विवाद पर अपनी तरफ से पानी डालने का प्रयास किया है.