ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी

लाल किले से PM मोदी का आखिरी भाषण होगा, बोलीं ममता बनर्जी.. 2024 में इंडिया गठबंधन की होगी भारी जीत, BJP का होगा सूपड़ा साफ

लाल किले से PM मोदी का आखिरी भाषण होगा, बोलीं ममता बनर्जी.. 2024 में इंडिया गठबंधन की होगी भारी जीत, BJP का होगा सूपड़ा साफ

14-Aug-2023 10:36 PM

By First Bihar

DESK: देशभर में कल स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। ममता बनर्जी ने कहा है कि कल 15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी का आखिरी भाषण होगा। क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया बीजेपी को हराएगी और भारी मतों से देशभर में जीत दर्ज करेगी। 


ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया जल्द ही रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि क्या हम सच में आजाद है? राजनितिक रूप से हम आजाद नहीं हैं। पेगासस ने हमारी आजादी छीन ली है। ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी केंद्रीय एजेंसियां परेशान कर रही है। 


ममता बनर्जी ने बीजेपी पर 2024 के चुनाव से पहले सभी हेलिकॉप्टर पर कब्जा करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने यह दावा किया है कि सभी हेलिकॉप्टर को पहले से ही बुक कर लिया गया है। बीजेपी के पास बहुत पैसा है इसलिए ऐसा किया है। ममता बनर्जी ने पूछा की पीएम केयर फंड का पैसा कहां गया?