ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लैक्मे फैशन वीक में उर्फी जावेद की धमाकेदार एंट्री, यूजर्स ने कहा-आज चमगादड़...

लैक्मे फैशन वीक में उर्फी जावेद की धमाकेदार एंट्री, यूजर्स ने कहा-आज चमगादड़ बन गई, दुनियां का आठवां अजूबा

12-Mar-2023 05:43 PM

By First Bihar

DESK: अक्सर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों बांस की टोकरी से उसने ड्रेस तैयार करवाया था और इस ड्रेस को पहन उर्फी ने अपना अंतरंगी स्टाइल दिखाया था। इस बार भी उर्फी जावेद अपने अलग ड्रेस को लेकर सुर्खियों में आ गयी है। 


दरअसल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का लैक्मे फैशन वीक में उर्फी जावेद जो ड्रेस पहनकर पहुंची थी उसे देख लोग सोशल मीडिया पर खूब मजाकर उड़ाने लगे। मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में उर्फी मोनोकिनी जैसी ड्रेस पहनी हुई थी। जिसे देख यूजर ने लिखा की इसको देखते ही सबसे पहले चमगादड़ का ख्याल आया। एक ने कहा कि दुनिया का आठवां अजूबा है। तो दूसरे ने कहाकि आज चमगादड़ कैसे बन गयी। 


उर्फी जावेद की फोटो और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता हैं। उर्फी जावेद के कपड़ों और उनके फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं। इससे पहले उर्फी ने बांस की टोकरी से ड्रेस तैयार करवाया है। बांस से बने ड्रेस को पहन उर्फी ने फिर से अपना अंतरंगी स्टाइल दिखाया था। वीडियो में पहले दो टोकरियां दिखाई जाती है फिर उस टोकरी से बनी ड्रेस में वो अलग पोज देती नजर आईं है। उर्फी के इस ड्रेस को देखकर यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा की कौन है आपका टेलर? दूसरे ने लिखा कि यार ये कौन से दिन पैदा हुई थी जो ऐसी हरकतें करती रहती है। इस बार के ड्रेस को देखकर भी यूजर्स तरह-तरह के कमेन्ट्स कर रहे हैं।