गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
28-Dec-2022 03:00 PM
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने आती रहती है। इसको लेकर पुलिस प्रसाशन काफी सतर्क है। अपराधियों के धड़-पकड़ को लेकर नई योजनाएं बनाई जा रही है। इसी कड़ी में ताजा जानकारी बिहार के लखीसराय से निकल कर सामने आ रही है। यहां एक किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय तेतरहट थाना क्षेत्र के महिसोना पंचायत अंतर्गत खेरी गांव में मध्य विद्यालय के समीप दलान पर सो रहे एक किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खैरी निवासी गया यादव के 52 वर्षीय पुत्र मकेश्वर यादव के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि, मकेश्वर यादव एवं उनके परिजनों का किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बावजूद इसके अपराधियों ने गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इधर, इस हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का मौहाल है। मृतक के बड़े भाई शरण यादव ने बताया कि, मकेश्वर यादव के पुत्र जब उसे सुबह जगाने के लिए गया तो देखे कि उसके पिता मृत हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में अब तक तीन चार लोगों की हत्या कर दी गई जिसका कोई कारण पता नहीं चल पा रहा है। गांव का ही कोई अपराधी अपराध को अंजाम दे रहा है। जब कोई उसकी पहचान कर लेता है तो उस व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है।
इधर, इस घटना को लेकर एएसपी का कहना है कि हत्या को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्दी ही हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा। सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राकेश कुमार उर्फ गुड्डू ने खैरी गांव निवासी व मृतक मकेश्वर यादव के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना अंतर्गत ₹20 हजार नगद दिए प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राकेश कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना अंतर्गत राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को अन्य योजना से भी लाभान्वित किया।