BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई
25-Nov-2023 12:10 PM
By Ganesh Samrat
MUNGER : बिहार के लखीसराय में छठ पूजा के दूसरे दिन एक भीषण नरसंहार हुआ। इस नरसंहार में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि अभी भी दो लोगों का इलाज पटना के पीएमसीएच में कराया जा रहा है। इस घटना को लेकर पक्ष - विपक्ष दोनों तरफ से काफी चर्चाएं हुई। लेकिन इस घटना के करीब चार दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय सांसद पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे। जबकि स्थानीय सांसद पिछले चार दिनों से वहां किसी अन्य कार्यक्रम को लेकर इलाके में मौजूद हैं।
दरअसल, बिहार के लखीसराय जिले में छठ पर्व पर सुबह के अर्घ्य बाद घाट से लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों पर फायरिंग की गई। इस घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। उसके बाद घायल तीन लोगों को पटना के पीएमसीएच में एडमिट करवाया गया। उसके बाद इलाज के दौरान पीड़ित परिवार के एक महिला की मौत हो गई।
वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद विपक्ष के नेता सबसे पहले पीड़ित परिवार से मिलने उनके पास पहुंचे। इतना जी नहीं इस हत्या के विरोध में विपक्ष के तरफ से बाजार भी बंद करवाया गया। उसके बाद जब मामला तूल पकड़ा को महागठबंधन के नेता भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और आर्थिक मदद की भी बातें कही। लेकिन, इस घटना के चार दिन बीतने के बाद भी इलाके के सांसद पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे।
सबसे बड़ी बात यह है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ललन सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र यानी मुंगेर में ही मौजूद है वह एक मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। लेकिन, इस घटना के चार दिन गुजरने के बाद भी स्थानीय सांसद पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे हैं।
उधर, इसको लेकर जब जदयू के नेताओं से सवाल किया जाता है तो उनका कहना है कि स्थानीय सांसद इसको लेकर डीएम एससी से बात की है। लेकिन सवाल यह है कि जब वह खुद वहां मौजूद है तो आखिर क्यों मिलने नहीं पहुंचे? क्या उन्हें यह नहीं लगता कि यह घटना बड़ी है और उन्हें पीड़ित परिवार से मिलकर भरोसा उचित न्याय का भरोसा देना चाहिए। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या ललन सिंह वहां पहुंचते हैं या फिर बस कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस पटना जाते हैं।
मुंगेर से इम्तियाज अली की रिपोर्ट