गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Nov-2020 10:05 PM
LAKHISARAI : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जी काफी हैरान करने वाली है. दरअसल प्रेमिका के प्यार में पड़े एक आशिक ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया. शुक्रवार की देर शाम पति ने पत्नी को घर के आंगन में गोली मारकर हत्या कर दी. लखीसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात लखीसराय जिले के हलसी थाना इलाके की है, जहां बेला महरथ गांव में के पति ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी पति का किसी गैर लड़की के साथ संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी करती थी. अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया और इसकी कीमत पत्नी को अपनी मौत से चुकानी पड़ी.
इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक महरथ का रहने वाला बमबम नोनिया और उनकी पत्नी शांति देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. बमबम नोनिया जयपुर में रहता था और उनपर आरोप था कि वहीं पर किसी अन्य लड़की के साथ पति का अवैध संबंध है. इस रिश्ते का विरोध करने पर वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था. परिजनों के मुताबिक मारपीट की घटना के बाद पत्नी कई दफा थाने गई और पुलिस से शिकायत भी की.
इस घटना के बाद पुलिस की पूछताछ में मृतक महिला की बेटी संध्या कुमारी ने बताया कि उनके पापा ने ही मम्मी को गोली मारी है. हालांकि इस मामले में फिल्हाल किसी तरह का आवेदन परिजनों की तरफ से पुलिस को नहीं मिला है. इधर एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. पति जयपुर में रहता था. दीवाली पर ही घर आया है. बेटी ने पिता पर ही हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस पूछताछ कर रही है.